संगत – पंगत : कायस्थ समाज का महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

देहरादून: कायस्थ समाज शिरोमणि श्री आर. के. सिन्हा जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित देश के 10वें संगत – पंगत का दो दिवसीय कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में भारत के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख अतिथियों ने शिरकत … Read more

कायस्थ समाज ने की शिक्षक पदों पर आरक्षण की मांग:शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय कायस्थ सेवा संघ ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

शिक्षक दिवस के अवसर पर, राष्ट्रीय कायस्थ सेवा संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर शिक्षा संस्थानों में शिक्षक पदों पर कायस्थ समाज के लिए एक प्रतिशत आरक्षण की मांग की है। इस पत्र में संघ ने कायस्थ समाज के शिक्षा क्षेत्र में योगदान और इस समाज द्वारा शिक्षा को दिए गए उच्च मान्यता … Read more

राष्ट्रीय कायस्थ सेवा संघ की मांग शिक्षा संस्थानों में शिक्षक पदों पर कायस्थ समाज के लिए 1% आरक्षण

प्रिय कायस्थ भाईयों और बहनों, हम कायस्थ समाज के सदस्य होने के नाते, हमें गर्व है कि हमने भारतीय सभ्यता के विभिन्न कालों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमें अपने अतीत पर गर्व है और हमें अपने भविष्य के लिए भी कुछ ठोस योजनाएँ बनानी हैं। हमारे भारत में प्राचीन काल, मध्यकाल, और आधुनिक … Read more

भारत बंद सफल, अखिल भारत हिंदू महासभा ने देशवासियों को दी बधाई, बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा के लिए की प्रधानमंत्री से त्वरित कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली, 21 अगस्त 2024: अखिल भारत हिंदू महासभा और संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज द्वारा बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार, और मंदिरों पर हमलों के खिलाफ आहूत “भारत बंद” पूर्णतः सफल रहा। इस बंद के समर्थन में पूरे देशभर में लाखों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी … Read more

पद्मश्री से अलंकृत अजीता श्रीवास्तव के निधन पर के. एस. पी. ट्रस्ट ने शोक सभा की

मीरजापुर। लोकगायकी कजरी की विधा में देश विदेश में विख्यात, “पद्मश्री” से अलंकृत प्रख्यात गायिका श्रीमती अजीता श्रीवास्तव के निधन पर अग्रणी सामाजिक संस्था के. एस. पी. ट्रस्ट की एक शोक सभा ट्रस्ट मुख्यालय माधव कुंज पर संपन्न हुई। शोकसभा में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि विनम्रता की प्रतिमूर्ति, मधुर स्वभाव … Read more

दैनिक संकल्प दान: एक आध्यात्मिक समर्पण और समाज की सेवा

दैनिक संकल्प दान: उद्देश्य और महत्व दैनिक संकल्प दान एक आध्यात्मिक और सामाजिक पहल है, जो हमें अपने आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रति श्रद्धा और समर्पण का अनुभव कराता है। यह दान हमारे समाज के प्रति हमारे दायित्व को याद दिलाता है और पुण्यलाभ का भागीदार बनाता है। इस प्रकार, दैनिक संकल्प दान … Read more

कायस्थ गौरव : अथर्व बख्शी एक उभरते हुए बाल गायक की प्रेरणादायक यात्रा

मुंबई, 12 अगस्त 2024: “सुपरस्टार सिंगर 3” का ग्रैंड फिनाले एक यादगार घटना बन गया जब झारखंड के 12 वर्षीय अथर्व बख्शी ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया। अथर्व की शानदार गायकी और असाधारण प्रदर्शन ने न केवल जजों बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया, और उन्हें इस जीत के साथ 10 … Read more

गुना में 14 अगस्त को आएगी भगवान श्री चित्रगुप्त जन आर्शीवाद यात्रा ।

गुना शहर में भगवान श्री चित्रगुप्त जन आर्शीवाद यात्रा 14 अगस्त को आएगी। सुबह 10 बजे चिंताहरण मंदिर गुना पर समाज जनों द्वारा महामंडलेश्वर का गुना शहर में प्रवेश करने पर समाजजनों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। इसके उपरांत सभी समाजजन वाहनों के साथ शोभायात्रा के साथ चलेंगे। सरस्वती शिशु मंदिर(गौशाला) के सामने महावीरपुरा में … Read more

कायस्थ न्यूज वेब पोर्टल के संरक्षक बने डॉ. अनूप श्रीवास्तव पूर्व IRS. प्रधान आयुक्त और राष्ट्रीय अध्यक्ष, अ.भा.कायस्थ महासभा

अजीत सिन्हा, सम्पादक, कायस्थ न्यूज की रिपोर्ट नई दिल्ली: कायस्थ न्यूज वेब पोर्टल के लिए एक नई उपलब्धि हासिल हुई है, जिसके तहत डॉ. अनूप श्रीवास्तव जी, पूर्व आई.आर.एस. प्रधान आयुक्त और राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को कायस्थ न्यूज का संरक्षक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कायस्थ न्यूज के प्रबंध सम्पादक गौरव … Read more

दैनिक संकल्प दान अभियान से जुड़े स्वामी सच्चिदानंद पशुपति जी वेद आशीष श्रीवास्तव और शैलेन्द्र निगम ने भेंट किया दान पात्र

भोपाल : चित्रगुप्त पीठ की जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार सुबह छतरपुर से आरंभ होकर भोपाल के करोंद चौराहे पहुँची। यहां से यह यात्रा चल-समारोह के रूप में नेवरी मंदिर, घाटी भड़भूजा, चित्रगुप्त मंदिर (जवाहर चौक), चित्रगुप्त मंदिर कोटरा होते हुए चित्रगुप्त मंदिर 1100 क्वार्टर तक पहुँची, जहां विशेष पूजा अर्चना की गई।
उल्लेखनीय है कि चित्रगुप्त जी की मूर्ति का निर्माण छतरपुर में हुआ है और उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर अंकपात पर स्थित चित्रगुप्त मंदिर स्थल पर ब्रम्हा जी की 1100 वर्ष की तपस्या के बाद उनकी काया से चित्रगुप्त जी की उत्पत्ति हुई है। इस कारण यात्रा छतरपुर से शुरू होकर सागर, भोपाल, सीहोर, उज्जैन, ग्वालियर होते हुए वृंदावन की ओर बढ़ेगी।
नेवरी मंदिर के बाद चल समारोह जवाहर चौक मंदिर से कोटरा चित्रगुप्त मंदिर होते हुए 1100 क्वार्टर स्थित चित्रगुप्त मंदिर तक पहुँचा। इस अवसर पर चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के श्री श्री 1008 पीठाधीश्वर श्री स्वामी सच्चिदानंद पशुपति जी, विश्वास कैलाश सारंग (मंत्री, सहकारिता एवं खेलकूद व युवा कल्याण मंत्री, म.प्र. शासन), पूर्व सांसद आलोक संजर, कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना, अजातशत्रु श्रीवास्तव (आईएएस सेवानिवृत्त), सुनील श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, हेमंत खरे, डॉ. गोविंद नारायण श्रीवास्तव, कैलाश सक्सेना, वेद आशीष श्रीवास्तव महेंद्र श्रीवास्तव, अभय प्रधान, राजकुमार श्रीवास्तव, के.के. सक्सेना, सुशील श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, राजेश नारायण श्रीवास्तव, ओ पी श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, किरण संजर, ममता श्रीवास्तव, मधुर सिन्हा, प्रीति श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, जय शंकर श्रीवास्तव विवेक सक्सेना, शेखर श्रीवास्तव,  नवनीत नीरु श्रीवास्तव, विष्णु श्रीवास्तव, राशि सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. आशीष खरे, और घनश्याम श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था ने किया भव्य स्वागत
भोपाल, मध्य प्रदेश। सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था ने श्री श्री 1008 पीठाधीश्वर श्री स्वामी सच्चिदानंद पशुपति जी का 1100 क्वार्टर में भव्य स्वागत किया।
पूजा-अर्चन और सामूहिक आरती
इस अवसर पर पूजा-अर्चन और सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। साथ ही भजन प्रवचन का कार्यक्रम भी हुआ।
दान पात्र भेंट
सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था ने श्री श्री 1008 पीठाधीश्वर श्री स्वामी सच्चिदानंद पशुपति जी को वेद आशीष श्रीवास्तव और शैलेन्द्र निगम दान पात्र भेंट किया।
कायस्थ समाज वेब पोर्टल
इस अवसर पर कायस्थ समाज को डिजिटल युग से जोड़ने के लिए कायस्थ समाज वेब पोर्टल की भावी योजना से अवगत कराया गया।
विशाल भण्डारे का आयोजन
सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था की और से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
चित्रगुप्त जी की उत्पत्ति
उल्लेखनीय है कि चित्रगुप्त जी की मूर्ति का निर्माण छतरपुर में हुआ है और उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर अंकपात पर स्थित चित्रगुप्त मंदिर स्थल पर ब्रम्हा जी की 1100 वर्ष की तपस्या के बाद उनकी काया से चित्रगुप्त जी की उत्पत्ति हुई हैं।
0
0