पटना में राष्ट्रीय संगत पंगत जन जागरण रथ यात्रा की प्रेसवार्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना, 8 नवंबर 2024: आज पटना में राष्ट्रीय संगत पंगत जन जागरण रथ यात्रा की प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें यात्रा के प्रमुख उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर सांगत पंगत के संस्थापक और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा और राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव उपस्थित थे।

रथ यात्रा का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, एकता और समरसता को मजबूत करना है। डॉ. आरके सिन्हा और मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि यह यात्रा बिहार के विभिन्न स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करेगी और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य करेगी।

आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि रथ यात्रा की शुरुआत 9 नवंबर को पटना साहिब के आदि चित्रगुप्त मंदिर, चित्रगुप्त घाट से दोपहर 2 बजे होगी। इसके बाद यात्रा पटना से बहियारा की ओर जाएगी, जहां ‘मिलेट्स फार्म’ का दौरा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि के महत्व और हमारे पारंपरिक अनाजों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।
10 नवंबर को रथ यात्रा आरा के चित्रगुप्त मंदिर में स्वागत करेगी, इसके बाद मुरार में माल्यार्पण और चौगाई गाँव का दौरा होगा। इन स्थानों के माध्यम से यात्रा हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं के महत्व को उजागर करेगी।

11 नवंबर को यात्रा महान साहित्यकार शिवपूजन सहाय जी के निवास पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित करेगी, जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उनके साहित्यिक योगदान को याद किया जाएगा।
डॉ. आरके सिन्हा ने कहा, “यह यात्रा समाज को जागरूक करने, हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और समाज में समरसता की भावना को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हम सभी को इस यात्रा का हिस्सा बनकर समाज को सकारात्मक दिशा देने में सहयोग करना चाहिए।”
इस यात्रा के माध्यम से बिहार के विभिन्न हिस्सों में समाज के हर वर्ग के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया जाएगा। यह यात्रा बिहार के सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान में अहम भूमिका निभाएगी।
0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *