सृष्टि की निर्माणकर्ता हैं महिलायें-डॉ. आरती सुमन चौधरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय महासचिव, महिला प्रकोष्ठ डॉ आरती सुमन चौधरी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के संबंध में प्रकाश डालते हुए कहा कि सृष्टि की निर्माणकर्ता हैं महिलाएं,युग निर्माण में सहायक हैं, महिलाएं एक बालक को बालक से पुरुषोत्तम तक बनाती है, महिलाएं परिवार की धुरी हैं महिलाएं, मैं से हम तक का सफर तय करती हैं महिलाएं।महिलाओं के लिए जितना भी कहा जाए कम ही पड़ता है।सरोजनी नायडू से लेकर द्रौपदी मुर्मू तक इतिहास रचती हैं ।रसोई से लेकर व्यवसाय , उद्योग, राजनीति, अंतरिक्ष तक उड़ान भरती हैं महिलाएं।प्यार ,सम्मान,डांट ,साम,दाम,सब कुछ आजमा कर जो हर कार्य को सफल करती हैं महिलाएं।
घर से लेकर देश तक को दिशा दे संवारती हैं महिलाएं। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए डॉ आरती सुमन चौधरी ने कहा कि के – कार्ड महा अभियान से महिलाएं अपनी के – कार्ड बनवाकर कायस्थ एकता की मिसाल पेश कर सकती हैं क्योंकि यह कार्ड भविष्य में महिलाओं की समस्याओं को निपटाने में अपनी अग्रणी भूमिका को निभाएगी।
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *