कन्यादान फाउंडेशन की बिजनेस हेड दीपा श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए वूमेन एंपावर्ड अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आष्टा कन्यादान फाउंडेशन द्वारा एंपावर्ड वूमेन अवार्ड 2024 सशक्त महिला पुरस्कार से समानित हुए देश की 7 महिलाएं देश के विभिन्न राज्यों मे महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे कन्यादान फाउंडेशन की 7 महिलाएं हुये दिल्ली में सम्मानित सशक्त महिला पुरस्कार से नवाजे गए विभिन्न राज्यों से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात महिलाओं को रोहिणी सेक्टर 8 में महाराजा अग्रसेन भवन में सशक्त महिला पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। कई राज्यों से पधारी नारी शक्ति को किया सम्मानित संस्थापक ऋषि सरदाना द्वारा कन्यादान फाउंडेशन की बिजनेस हेड दीपा श्रीवास्तव आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए महिलाओं को बच्चेदानी के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव व रोकथाम के प्रति जागरूक करने एवं महिला सशक्तिकरण स्वस्तीकरण पर कई महिलाओं को रोजगार देखकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए वूमेन एंपावर्ड अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया ।
ये आयोजन 29 जून से 30 जून तक 2 दिवस आयोजित किया गया था। संस्था की समस्त नारी शक्तियों ने उन्हें बधाई संदेश दि और अपनी बिजनेस हेड की प्रशंसा की महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थीकरण के क्षेत्र को ओर बेहतर बनाने के लिए संस्था के संस्थापक, बिजनेस हेड और टीम द्वारा नए प्रोडक्ट मायजो कन्या बायोडिग्रेडेबल अनियन नैपकिन का लॉन्चिंग किया गया। कन्यादान फाउंडेशन संस्थापक और अध्यक्ष ऋषि सरदाना और उपाध्यक्ष करण बाली के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि श्री योगेंद्र चंदोलिया, सांसद (उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा) अति विशिष्ट अतिथि श्री वीरेन्द्र गुप्ता, रोहिणी एसीपी दिनेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गुलाटी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मधु दास, कोषाध्यक्ष अंजू तोमर,जिला अध्यक्ष अजीता सिंह, अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे,
ऋषिकेश श्रीवास्तव संवाददाता कायस्थ न्यूज़ जावर, जिला सीहोर, मध्यप्रदेश
मोबाइल नम्बर +91 9644754137
2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *