अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनोनयन के क्रम में नेपाल के राज कुमार लाल दास और राजेश कुमार श्रीवास्तव महत्तवपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ मनोनीत किये गये

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनोनयन के क्रम में नेपाल के राज कुमार लाल दास जी उप संयोजक, नेपाल और राजेश कुमार श्रीवास्तव जी प्रदेशाध्यक्ष, लुंबिनी प्रदेश मनोनीत किये गये

अन्तर्राष्ट्रीय समन्वयक अनिल कर्ण ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाई

नई दिल्ली – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनोनयन के क्रम में अनिल कर्ण अन्तर्राष्ट्रीय समन्वयक के अनुमोदन पर नेपाल के राज कुमार लाल दास जी को उप संयोजक, नेपाल तथा नेपाल के राजेश कुमार श्रीवास्तव जी को प्रदेशाध्यक्ष, लुंबिनी प्रदेश इस आशय के साथ मनोनीत किया गया है कि वे नेपाल के प्रत्येक कायस्थों तक संगठन को पहुंचाकर और उनकी समस्याओं का निपटारा कर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को मजबूती प्रदान करेंगे और के – कार्ड से नेपाल निवासरत सभी कायस्थों को जोड़ने का कार्य करेंगे।
इस संबंधित दो पत्र वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव जी के हस्ताक्षर से मुख्य संरक्षक ए. सी. भटनागर एवं पूर्व आई. आर. एस. प्रधान आयुक्त भारत सरकार डॉ अनूप श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के सहमती से जारी की गई है और आशा की गई है कि कायस्थों के संवर्द्धन, सशक्तीकरण और सर्वांगीण विकास में अपनी – अपनी पद के अनुरूप योगदान को देंगे।
इन दोनों के मनोनयन पर मुख्य संरक्षक ए. सी. भटनागर, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिन्हा, संस्था के सभी संरक्षकों, कार्यकारिणी के सभी सदस्यों, संस्था के सभी पदाधिकारियों ने अपने – अपने हृदयतल से बधाई देकर दोनों के मंगलमय भविष्य की कामना की है।
आगे राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह अन्तर्राष्ट्रीय समन्वयक अनिल कर्ण ने भी अपने – अपने हृदय की गहराइयों से बधाई दी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *