नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष, अधिवक्ता प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एडवोकेट अनूप निगम ने तीन नई मनोनयन कर अपनी कार्यारंभ की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष, अधिवक्ता प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एडवोकेट अनूप निगम ने तीन नई मनोनयन कर अपनी कार्यारंभ की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में नई मनोनयन के अंतर्गत नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष, अधिवक्ता प्रकोष्ठ एडवोकेट अनूप निगम ने नवी मुंबई निवासी एडवोकेट अभिलाषा सिन्हा को राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता प्रकोष्ठ, अयोध्या निवासी अभिषेक श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष, अयोध्या, अधिवक्ता प्रकोष्ठ, लखनऊ के रवि कांत श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष, लखनऊ, अधिवक्ता प्रकोष्ठ मुख्य संरक्षक ए. सी. भटनागर और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आई. आर. एस. प्रधान आयुक्त भारत सरकार डॉ अनूप श्रीवास्तव की सहमती से इस आशय के साथ मनोनयन किया है कि सभी नव मनोनीत पदाधिकारी अपने – अपने कार्य क्षेत्र के कायस्थों तक पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं के निष्पादन में मह्त्वपूर्ण योगदान देंगे और खासकर कायस्थों की कानूनी समस्या के निष्पादन में भरपूर मदद करेंगे।
सभी के मनोनयन पर मुख्य संरक्षक ए. सी. भटनागर, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव, वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अधिवक्ता प्रकोष्ठ, एडवोकेट अनूप निगम के साथ कार्यकारिणी के सदस्यों, संस्था के संरक्षकों, सभी अधिकारियों – पदाधिकारियों ने अपने – अपने हृदयतल से बधाई दी है और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
आगे राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा ने भी सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को अपने हृदय की गहराइयों से बधाई दी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *