अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नई मनोनयन कर अपनी सांगठनिक शक्ति की विस्तार की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नई मनोनयन कर अपनी सांगठनिक शक्ति को गति दी
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सांगठनिक शक्ति को बढ़ाने के क्रम में नेपाल के दो चित्रांशों की मनोनयन कर नेपाल सहित अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गतिविधियों को तेज कर दी है जिसके अंतर्गत नेपाल निवासी संतोष कुमार चौधरी को कोसी प्रदेशाध्यक्ष, नेपाल तथा उदय शंकर श्रीवास्तव जी को बागमती प्रदेशाध्यक्ष, नेपाल की कमान सौंपी है और इससे संबंधित दो पत्र कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव की हस्ताक्षर और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव एंव मुख्य संरक्षक ए. सी. भटनागर जी के सहमती से इस आशय के साथ जारी की गई है कि दोनों प्रदेशाध्यक्ष अपने – अपने प्रदेशों में प्रत्येक कायस्थ तक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को पहुंचाने का कार्य करेंगे और उनकी समस्याओं को जानकर उसके निष्पादन में अपनी महत्तवपूर्ण योगदान को देंगे और कायस्थ एकता की मिसाल पेश कर समाज के सशक्तिकरण में अपनी – अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे।
उन दोनों की मनोनयन पर पूर्व आई. आर. एस. प्रधान आयुक्त भारत सरकार डॉ अनूप श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के साथ मुख्य संरक्षक ए. सी. भटनागर तथा कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अपने – अपने हृदयतल से बधाई दी है और दोनों पदाधिकारियों के मंगलमय भविष्य की कामना की है।
आगे अन्तर्राष्ट्रीय समन्वयक अनिल कर्ण, राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा ने भी नव नियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर अपने – अपने हृदय की गहराइयों से बधाई दी है।

0
0

Leave a Comment

और पढ़ें