श्री चित्रगुप्त जी की 51 फीट लंबी प्रतिमा का अनावरण: आलोक संजर ने दी राष्ट्रीय संगत पंगत जन जागरण रथ यात्रा की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

27 अक्टूबर को वृंदावन स्थित श्री चित्रगुप्त पीठ, ब्रज शांति कुंज में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की 51 फीट लंबी दिव्य प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह राधाकुंड रेलवे स्टेशन के निकट संपन्न हुआ, जहां 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक शत चंडी यज्ञ सहित श्री चित्रगुप्त पूजन कार्यक्रम अनवरत चल रहे थे।
इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर से आये कायस्थ समाज के सदस्यों ने भाग लिया और समारोह की गरिमा को बढ़ाया। पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति द्वारा स्थापित इस पीठ का अनावरण कार्यक्रम विशेष महत्व रखता है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगत पंगत के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व सांसद आलोक संजर ने राष्ट्रीय संगत पंगत जन जागरण रथ यात्रा के बारे में जानकारी साझा की, जिसमें समाज में जन जागरण के उद्देश्य से यह यात्रा डॉ. आर.के. सिन्हा जी के नेतृत्व में निकाली जा रही है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त आई.आर.एस. प्रधान आयुक्त भारत सरकार, यात्रा प्रमुख मयंक श्रीवास्तव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आयोजन के सफल संचालन में श्री चित्रगुप्त वेल्फेयर फाउंडेशन का योगदान सराहनीय रहा, और संयोजक चित्रांश रिपिचुएल प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। व्यवस्थापिका शिल्पा स्वरुप, प्रमुख श्रीमहंत सुरेशानंद, सह प्रमुख मनोज सक्सेना, प्रमुख मध्य प्रदेश नरेंद्र श्रीवास्तव और प्रमुख मथुरा मयंक सक्सेना जी ने भी कार्यक्रम की सफलतापूर्वक व्यवस्था की।
इस अवसर पर राहुल कुदेशिया, मनोज श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना, वेद आशीष श्रीवास्तव, ललित सक्सेना, अमित सक्सेना सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और इस पावन कार्यक्रम के साक्षी बने। यह आयोजन न केवल कायस्थ समाज के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।
0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *