मिशन कायस्थ जोड़ों के अंतर्गत सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था की पहल पर कायस्थ समाज महासंपर्क अभियान की शुरुआत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कायस्थ समुदाय की विरासत गरिमामयी रही है। हम सब इसी भाव से ओत प्रोत हैं। इस गौरव पूर्ण इतिहास को वर्तमान की आधार शिला बनाकर अगली पीढ़ी को उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें।
इस उद्देश्य से मिशन कायस्थ जोड़ों के अंतर्गत सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था की पहल पर कायस्थ समाज महासंपर्क अभियान की शुरुआत 1 अगस्त 2018 से की जा चुकी है।
कायस्थ समाज महासम्पर्क अभियान के तहत भारत में निवासरत सभी कायस्थ परिवारों से संपर्क की योजना अपना मूर्त रूप लेने जा रही है। प्रत्येक कायस्थ परिवार की जानकारी जुटाने का संकल्प लेते हुए कायस्थ समाज महासंपर्क अभियान शुरू किया गया है।
कायस्थ समाज महासम्पर्क अभियान के तहत कायस्थ समाज की संस्थाओं के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य कायस्थ परिवारों में घर-घर दस्तक देकर प्रत्येक कायस्थ परिवार की आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे है।
कायस्थ समाज महासम्पर्क अभियान के दौरान प्रत्येक वार्ड स्तर तक के सभी सक्रिय कायस्थ संगठनों के माध्यम से कायस्थ परिवारों के बीच स्वयं उपस्थिति होकर अपनी भागीदारी दे रहे है।
कायस्थ समाज महासम्पर्क अभियान के माध्यम से कायस्थ समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कायस्थ परिवार के प्रत्येक घर तक पहुंच रहे है तथा परिवार के मुखिया से लेकर परिवार के प्रत्येक सदस्य का पूर्ण विवरण प्राप्त कर रहे है। जिसके अंतर्गत परिवार के सदस्यों की संख्या, सदस्यों का विवरण, विवाह योग्य युवक व युवती की जानकारी, भविष्य का लक्ष्य, सामाजिक गतिविधि, शैक्षणिक योग्यता, अध्ययनरत, बेरोजगार, कार्यरत, प्रतिभावान, सेवानिवृत्त, बुजुर्ग, महिला, युवा व बाल सदस्य की जानकारी एकत्र की जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप कायस्थ परिवारों का एक दूसरे से परस्पर परिचय, वैवाहिक परिचय, रोजगार के अवसर, शिक्षा परामर्श, सामाजिक गतिविधि की जानकारी का आदान प्रदान होकर सहयोग मिलने लगा है।
इस हेतु कायस्थ समाज डॉट इन पर ऑनलाइन फार्म तैयार किया गया है। जिससे सहज सभी जानकारी एकत्र की जा रही है। सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था कायस्थ समाज महासंपर्क अभियान के माध्यम से कायस्थ समाज को नई दिशा देने के अभियान पर है। किंतु आपके सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। श्री चित्रगुप्त भगवान् के वंशज के नाते में आप कायस्थ समाज इस पुण्य कार्य में हमारी सहायता करें।
कायस्थ समाज महासम्पर्क अभियान के फार्म को भरकर आप कायस्थ समाज की अन्य कई योजनाओं का लाभ ले सकते है।
इस अभियान के संचालन एवं परिपूर्णता में आपकी सहभागिता एवं सहयोग नितांत आवश्यक है। अपने परिवार संबंधी एवं मित्रों को सहभागिता के लिए प्रेरित करें और हमें सहयोग दें।

क्या आपने अपने परिवार की जानकारी कायस्थ समाज महासम्पर्क अभियान में भर दी है ? अगर नहीं तो अभी भरें। इसे भरने में मात्र दो मिनिट का समय अवश्य लगेगा परन्तु इससे कायस्थ समाज को आपका महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कायस्थ समाज महासम्पर्क अभियान के प्रपत्र (फार्म) में जानकारी भरने पर कोई सदस्यता शुल्क नहीं है अभियान पूर्णता नि:शुल्क है। Click hare

कायस्थ समाज महासम्पर्क अभियान के पंजोयन के लिए यहाँ क्लिक करें

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *