भारत भर में के – कार्ड (कायस्थ कार्ड) अभियान तेजी से फैल रहा है, और इस अभियान में गुजरात प्रदेश सबसे आगे बढ़ रहा है। अब तक 2500 से अधिक कायस्थों ने इस कार्ड के लिए पंजीकरण कराया है, और कई लोगों ने इसके सदस्यों के लिए आकर्षक ऑफ़र भी शुरू किए हैं। आगामी माह के अंत तक 5000 के कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
के – कार्ड का उद्देश्य कायस्थों को उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं में सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी समस्याओं से मुक्ति पा सकें। यह कार्ड भगवान श्री चित्रगुप्त जी की स्मृति में लॉन्च किया गया था, और इसकी शुरुआत 29 जनवरी 2025, मौनी अमावस्या के दिन हुई थी।
इस कार्ड के जरिए, कायस्थ समाज के उत्थान और उनकी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। सभी कायस्थ परिवारों से अनुरोध है कि वे अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य का ऑनलाइन फॉर्म भरकर, के – कार्ड प्राप्त करें।
गुजरात प्रदेश में इस अभियान की सफलता के साथ, के – कार्ड कायस्थ समाज के लिए एक नया अवसर लेकर आया है।
Post Views: 21