अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महाराष्ट्र अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी से मुलाकात का सांगठनिक विस्तार हेतु चर्चा – परिचर्चा की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली – महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष राजीव वर्मा जी आजकल अपने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सह सेवानिवृत्त आई. आर. एस. प्रधान आयुक्त डॉ अनूप श्रीवास्तव से मुलाकात कर अपनी नियुक्ति संबंधित पत्र ग्रहण कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और साथ में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बुके देकर उनका सम्मान उनके आवास सह कार्यालय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पर किया तथा साथ में सांगठनिक विस्तार हेतु चर्चा – परिचर्चा भी की।
प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र राजीव वर्मा जी द्वारा मिलने की इच्छा जाहिर करने पर नेहरू इन्क्लेव, नई दिल्ली स्तिथ एक होटल में नाश्ते के दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा की मुलाकात हुई और सांगठनिक विस्तार, प्रादेशिक कार्यकारिणी गठन, महाराष्ट्र में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति आदि संबंधित चर्चा हुई तथा साथ महाराष्ट्र निवासरत कुछ माननीयों कायस्थों के संपर्क सूत्र भी उन्हें उपलब्ध करायी गई और साथ में मुंबई महानगर भाजपा के सचिव अशोक सिन्हा तथा फिल्मी दुनिया से नाता रखने वाले दिनेश श्रीवास्तव जी से बात भी की गई। और संगठन में शामिल होने हेतु उन्हें न्योता भी दिया गया और महाराष्ट्र में कैसे संगठन मजबूत हो इस हेतु दोनों को अपने मुंबई निवास पर भोजन पर आमंत्रित भी राजीव वर्मा जी, महाराष्ट्र अध्यक्ष द्वारा किया गया।
राजीव जी ने अजीत सिन्हा को अपने कंपनी की मोमेंटो देकर तथा अपने समाजसेवी संगठन संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करायी। उनके आतिथ्य में नाश्ते पर चर्चा – परिचर्चा निश्चित रूप से महाराष्ट्र में संगठन के मजबूतीकरण में मील की पत्थर साबित होगी और ऐसी विश्वास संगठन से जुड़े लोंगो को रखनी चाहिये।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *