कटनी, मध्यप्रदेश के अजय वर्मा जी को जिलाध्यक्ष, कटनी, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मनोनीत किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अजीत सिन्हा राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली – राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा व पूर्व आई. आर. एस. प्रधान आयुक्त भारत सरकार डॉ अनूप श्रीवास्तव ने संस्था के प्रधान संरक्षक ए. सी. भटनागर जी की सहमती से कटनी, मध्यप्रदेश के निवासी अजय वर्मा जी को जिलाध्यक्ष, कटनी, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा इस आशय के साथ मनोनीत किया है वे अपने जिले कटनी के प्रत्येक कायस्थों तक अपनी पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं के निराकरण में मील के पत्थर साबित होंगे और जिले के कायस्थों के संवर्धन और उन्नति में अपनी महत्तवपूर्ण भूमिका को निभाएंगे और प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य को करेंगे।
इनकी नियुक्ति पर कार्यकारिणी के सदस्यों, पदाधिकारियों, संरक्षकों ने हर्ष व्यक्त इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने भी अपने हृदयतल से बधाई देकर इनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।
आगे राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा ने भी इन्हें अपने हृदय की गहराईयों से भी अनंत शुभकामनाओं के साथ बधाई दी है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *