ए. के. श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुये

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अजीत सिन्हा राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली (भारत) – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने झारखंड में अपने प्रदेश अध्यक्ष ए. के. श्रीवास्तव को मनोनयन कर प्रदेश के कायस्थों को नायाब तोहफा दिया है और इस हेतु महासभा के मुख्य संरक्षक ए. सी. भटनागर की सहमती से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव ने संस्था के पैड पर एक पत्र जारी की है और उनके कायस्थ प्रेम को देखते प्रदेश की महत्त्वपूर्ण पद इस आशय के साथ सौंपी है कि वे ईमानदारी, निष्ठा, लगन और अपनी तेजस्विता से झारखंड के कायस्थों को एक छतरी के नीचे लाने का प्रयास कर समाज के संवर्धन और विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाएंगे।
झारखंड में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले सामाजिक कार्य कर समाज में व्याप्त बेरोजगारी और अन्य समस्याओं के निराकरण में मील के पत्थर साबित होंगे।
इनकी मनोनयन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मुख्य संरक्षक, संरक्षकों सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव और डॉ अनिल सिन्हा ने हर्ष व्यक्त की है और इनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।
आगे राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अजीत सिन्हा ने भी अपने हृदयतल से बधाई अनंत शुभकामनाओं के साथ दी है।
0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *