अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा छात्र संघ कोषाध्यक्ष, पटना विश्वविद्यालय सौम्या श्रीवास्तव सम्मानित हुईं
पटना (बिहार) – दिनांक 12.3.2025 को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के द्वारा ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल, किदवई पुरी, पटना, बिहार में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष सुश्री सौम्या श्रीवास्तव के अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम रखा गया तथा भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव दिवस भी था। इसलिए कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया और इसके पश्चात श्री चित्रगुप्त की वंदना हुई। चित्रगुप्त वंदना के बाद सौम्या श्रीवास्तव को माला- साल देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद समाजसेवी वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव एवं मीडिया में प्रखर काम करने वाली दीपशिखा को भी माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूरे बिहार से आए हुए सैकड़ो लोग शामिल थे। इस अवसर पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा सहित बिहार कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य के साथ पटना के अनेक कायस्थ उपस्तिथ होकर बिहार की कायस्थ बिटिया को आशीर्वाद भी दिये।
केंद्रीय नेतृत्व के तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत सिन्हा ने बिहार प्रदेश इकाई की भूरी – भूरी प्रशंसा करते हुये कायस्थ बिटिया की जीत पर हर्ष जाहिर कर कायस्थों में आई जागृति पर प्रसन्नता व्यक्त कर सौम्या बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की है भ