नई दिल्ली – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा अपने समाज सेवा से प्रेरित कार्य कर प्रोन्नति प्राप्त किये और उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर इस आशय के साथ नियुक्त किया है कि वे दुगुने जोश के साथ सामाजिकता के मापदंड को पूरा करने हेतु अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य करेंगे, इस संबंधित एक नियुक्ति पत्र वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव द्वारा हस्ताक्षरित मुख्य संरक्षक ए. सी. भटनागर और पूर्व आई. आर. एस. प्रधान आयुक्त भारत सरकार डॉ अनूप श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमती से जारी की गई है।
विदित हो कि अजीत सिन्हा जी कई सामाजिक संगठनों के साथ मीडिया के संस्थानों से संबंधित होकर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं जिनमें आपकी आवाज दैनिक समाचार पत्र और कायस्था चेतना सप्ताहिक समाचार पत्र में कार्यकारी सम्पादक और वेब पोर्टल कायस्थ न्यूज डॉट इन में सम्पादक हैसियत से निःशुल्क सेवायें देते आ रहे हैं तथा ये सामाजिक संस्था कायस्था फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन के संरक्षक आदि में भी अपनी भूमिका को निभाते आ रहे हैं।
इनकी नियुक्ति पर संस्था के मुख्य संरक्षक ए. सी. भटनागर, संरक्षक धीरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव सहित अन्य संरक्षकों के साथ कार्यकारिणी के सदस्यों, पदाधिकारियों में अनिल कर्ण, के. के. श्रीवास्तव जी, मनोज जी श्रीवास्तव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा सहित सभी प्रदेश अध्यक्षों ने, कार्यकारिणी के सदस्य राजेन्द्र कर्ण, युवा अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव, युवा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी पंकज कर्ण, कार्यकारी अध्यक्ष गुजरात संजय श्रीवास्तव, कायस्थ चेतना मंच के डॉ बी. के. मल्लिक, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिभू श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव डॉ आरती सुमन चौधरी आदि ने इनकी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त कर अपने – अपने हृदय की गहराइयों से बधाई अनंत शुभकामनाओं के साथ दी है।
पंकज कर्ण की रिपोर्ट
Post Views: 48