नेपाल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बढ़ती कारवां में राज भूषण श्रीवास्तव जी राष्ट्रीय महासचिव, नेपाल मनोनीत हुये
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह अन्तर्राष्ट्रीय समन्वयक अनिल कर्ण जी के अनुमोदन पर मुख्य संरक्षक ए. सी. भटनागर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव पूर्व आई. आर. एस. प्रधान आयुक्त भारत सरकार की सहमती से नेपाल के राज भूषण श्रीवास्तव जी को राष्ट्रीय महासचिव, नेपाल इस आशय के साथ मनोनीत किया गया है कि वे नेपाल देश के प्रत्येक कायस्थों तक अपनी पहुंच बनाकर कायस्थों के संवर्द्धन, समस्याओं के निदान कर सामाजिक एकता की मिसाल को पेश करेंगे और नेपाल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के हाथ को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस संबंधित एक पत्र वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव जी के हस्ताक्षर से हस्ताक्षरित जारी की कर शुभकामनाएं देते हुए राज भूषण श्रीवास्तव जी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।
विदित हो कि अन्तर्राष्ट्रीय समन्वयक अनिल कर्ण जी ने नेपाल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह से प्रयत्नशील हैं जिसके अंर्तगत उनकी अनुशंसा पर नेपाल के सात प्रदेशों के अध्यक्ष क्रमशः मधेश प्रदेश से दिलीप कर्ण, बागमती प्रदेश से उदय शंकर श्रीवास्तव, कोशी प्रदेश से सन्तोष चौधरी कायस्थ, लुंबिनी प्रदेश से राजेश कुमार श्रीवास्तव प्रदेशाध्यक्ष के रूप में मनोनीत हो चुके हैं तथा साथ में नेपाल देश के उप संयोजक के रूप में राज कुमार लाल दास जी को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में पूर्व में मनोनीत किया गया है जिसकी पुष्टि अनिल कर्ण जी ने स्वयं की।
नेपाल देश में सभी हुई मनोनयन पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यो, संरक्षकों, मुख्य संरक्षक ए. सी. भटनागर, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव पूर्व आई. आर. एस. प्रधान आयुक्त भारत सरकार, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिन्हा, वरिष्ठ महासचिव के. के. श्रीवास्तव, महासचिव बॉबी सक्सेना, संगठन के सभी अधिकारियों – पदाधिकारियों ने अपने अंतःकरण से हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाओं के साथ बधाई दी है ।
आगे राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह अन्तर्राष्ट्रीय समन्वयक अनिल कर्ण, कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र कर्ण, युवा अध्यक्ष, भारत वेद आशीष श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी पंकज कर्ण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुजरात संजय श्रीवास्तव, प्रदेशों के सभी अध्यक्षों ने अपने – अपने हृदय के गहराईयों से बधाई दी है।
