डॉ अल्का सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सह प्रभारी स्वास्थ योजना तथा विजय सक्सेना जी प्रदेश महासचिव पश्चिमी उत्तरप्रदेश मनोनीत हुये
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली – अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने अपनी कारवां को बढ़ाते हुए उत्तरप्रदेश में डॉ अल्का सक्सेना जी को प्रभारी स्वास्थ सह प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विजय सक्सेना जी को प्रदेश महासचिव पश्चिमी उत्तरप्रदेश इस आशय के साथ मनोनीत किया है कि वे पद अनुरूप अपनी – अपनी जिम्मेदारियों पर खड़ी उतरेंगे तथा प्रत्येक कायस्थों तक अपनी पहुंच बनाकर उनके समस्याओं के समाधान और उनके संवर्द्धन और के – कार्ड अभियान में अपनी महत्वपूर्ण को निभाएंगे और इस आशय की पत्र मुख्य संरक्षक ए. सी. भटनागर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव पूर्व आई. आर. एस. प्रधान आयुक्त भारत सरकार की सहमती से वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव द्वारा जारी की गई है।
इन दोनों की मनोनयन पर मुख्य संरक्षक ए. सी. भटनागर, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिन्हा, संस्था के सभी अधिकारियों – पदाधिकारियों, कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त अपने – अपने हृदय की गहराइयों से बधाई दी है।
आगे राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कर्ण, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, युवा अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव, युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी पंकज कर्ण आदि ने अनंत शुभकामनाओं के साथ दोनों को बधाई दी है।
डॉ अल्का सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सह प्रभारी स्वास्थ योजना उत्तरप्रदेश तथा विजय सक्सेना जी प्रदेश महासचिव उत्तरप्रदेश मनोनीत हुये
- Ajeet Sinha
- February 23, 2025
- 9:19 am
- No Comments
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ajeet Sinha
अजीत सिन्हा, कवि, लेखक, पत्रकार, रचनाकार, समाज व राष्ट्र सेवक है l आप संपादक दिल्ली - कायस्थ न्यूज़, कार्यकारी सम्पादक - कायस्था चेतना सप्ताहिक समाचार पत्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - कायस्था फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी - अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का दायित्व भी निभा रहे है l