जमशेदपुर, झारखंड निवासी राजेश श्रीवास्तव पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मनोनीत हुये

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सम्पादक दिल्ली, कायस्थ न्यूज अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली – पूर्व आई. आर. एस. प्रधान आयुक्त भारत सरकार सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा डॉ अनूप श्रीवास्तव द्वारा जारी पत्र के अनुसार झारखण्ड जमशेदपुर निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव को पूर्वी सिंहभूम का जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष ए. के. श्रीवास्तव जी और प्रधान संरक्षक ए. सी. भटनागर जी के सहमती से इस आशय के साथ मनोनीत किया गया है कि वे पूर्वी सिंहभूम, झारखंड के प्रत्येक कायस्थों तक अपनी पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास करेंगे और उनके संवर्धन और उन्नति के लिए कार्य प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर करते रहेंगे और अपने कार्यो द्वारा परिवार – समाज के नाम को रोशन करेंगे।
इनके मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव और डॉ अनिल कुमार सिन्हा सहित कार्यकारिणी के सभी अधिकारियों – पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष ए. के. श्रीवास्तव के साथ मिलकर हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
आगे राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा ने भी इन्हें अपने हृदय की गहराईयों से बधाई दी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *